शिवम त्रिपाठी से मिले सोनौली के ऑटो चालक, सुनाई अपनी पीड़ा

शिवम त्रिपाठी से मिले सोनौली के ऑटो चालक, सुनाई अपनी पीड़ा



शिवम त्रिपाठी से मिले सोनौली के ऑटो चालक, सुनाई अपनी पीड़ा
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
टेंपो चालक कल्याण समिति के कई दर्जन टेंपो चालक शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई और अवैध रूप से संचालित हो रहे ई रिक्शा पर रोक लगाने की मांग किया।
चालको का कहना है नौतनवा, कोल्हुई सहित कई स्थानों से ई रिक्शा चालक नौतनवा के साथ ही सोनौली कस्बे में भी पहुंच रहे हैं। जबकि इन्हें सिटी में केवल चलना चाहिए। जिसके कारण टेंपो (आटो) चालकों में रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
ऑटो चालक आज शुक्रवार की दोपहर को बड़ी संख्या में एकत्रित होकर शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि से मिले और अपनी पीड़ा सुनाया।टेम्पो कल्याण समिति के अध्यक्ष अब्दुल अतीत ने बताया कि डीजल से चलने वाले ऑटो जिसका गवर्नमेंट को टैक्स देना होता है। वह ई रिक्शा के कारण सड़क पर चलने में असमर्थ है। जिसके कारण सैकड़ों टेंपो चालकों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। अगर इस समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो हम सभी पूर्ण से बेरोजगार हो जाएंगे।
शिवम त्रिपाठी टेंपो चालकों की इस समस्या को सुने और उसके समाधान के लिए उन्हें आश्वस्त किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से अब्दुल अतीत, नीरज, रवि प्रकाश, केशव, संतोष, सफीक, पिंटू, मशहूर, दिनेश, रामसमुझ, अनवर, सुशील सहित तमाम टेंपो चालक मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे