महराजगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज, 11 बजे से होगा मतदान

महराजगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज, 11 बजे से होगा मतदान

महराजगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज, 11 बजे से होगा मतदान
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए महराजगंज में आज शनिवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए कलेक्ट्रेट में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 47 जिला पंचायत सदस्यों को वोट डालने के लिए सहायक भी मुहैया कराए गए हैं। मतदान सुबह 11 से तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना होगी और फिर परिणाम घोषित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डा० उज्जवल कुमार ने बताया मतदान कलेक्ट्रेट में होगा। मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। मतदान के लिए सदस्य को अपना जीत का प्रमाण पत्र और पहचान पत्र साथ लाना होगा। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना होगी। इसके बाद परिणाम घोषित कर विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
जिले के प्रथम नागरिक की कुर्सी पर कब्जे के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सपाई सदस्यों को अपने पाले में बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी बरत रहे हैं, जबकि सत्ता पक्ष उन्हें अपने पाले में लाने के लिए हर दांव चल रखा है। सपा और भाजपा ने अपने सदस्यों को कई दिन पहले बाहर भेज दिया था। अब दोनों ही पार्टियों के सदस्य वोट डालने के लिए लौट आए हैं।
जिला पंचायत के कुल 47 सदस्य हैं। 30 पुरुष व 17 महिला सदस्य अपना अध्यक्ष चुनेंगी।
47 सदस्यीय जिला पंचायत में 17 महिलाएं और 30 पुरुष सदस्य चुने गए हैं।
चुनाव लड़ रहे भाजपा से प्रत्याशी रविकांत और सपा समर्थित दुर्गा यादव अपने जीत का दावा कर रहे हैं। मगर उनके इस दावे को हकीकत को बदलने का कार्य सदस्य आज करेंगे। इस बार जिला पंचायत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा यह भी लगभग क्लियर हो चुका है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे