नौतनवा: सपा कार्यकर्ता उतरे सड़क पर तो क्या हुआ- देरवे वीडियो

नौतनवा: सपा कार्यकर्ता उतरे सड़क पर तो क्या हुआ- देरवे वीडियो

नौतनवा: सपा कार्यकर्ता उतरे सड़क पर तो क्या हुआ- देरवे वीडियो
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए है, और पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए तहसील की तरफ प्रस्थान कर गए है। इनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी चल रही है। पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता योगी,मोदी की यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी का नारा लगाते हुए निरंतर तहसील परिसर में पहुंच कर धरने पर बैठ गए है। धरने को पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिहं, सुरेश मणि त्रिपाठी ने संवोधित किया। बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, सपा कार्यकर्ताओं पर लादे जा रहे फर्जी केस और प्रशासन द्वारा सत्ता के दुरुपयोग, पत्रकारों का उत्पीड़न सहित 18 सूत्रीय मांग पत्र राज्यपाल को संबोधित उप जिलाधिकारी नौतनवा को पूर्व सांसद महाराजपुर अखिलेश सिंह ने सौपा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजू दुबे राजीव दुबे संजय सिंह पप्पू खान वकील अहमद संजय तिवारी मंटू सिंह महेंद्र यादव शिवकुमार शर्मा अमित यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे