बार्डर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्कर दो लड़कियों के साथ गिरफ्तार

बार्डर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्कर दो लड़कियों के साथ गिरफ्तार

बार्डर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्कर दो लड़कियों के साथ गिरफ्तार
नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला नेपाल में बेचने का करता था घंधा
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महाराजगंज पुलिस कप्तान के निर्देशन में चलाए जा रहे मानव तस्करी रोकथाम के अंतर्गत भारत नेपाल सीमा के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस व 22वी वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से दो नाबालिक लड़कियों को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार भारत नेपाल सीमा पर स्थित पिलर संख्या 506/11 के समीप से एक व्यक्ति अपने साथ दो नाबालिग लड़कियों को लेकर नेपाल की तरफ जा रहा था कि ड्यूटी में लगे ठूठीबारी एसएसबी के सुनील कुमार और आरक्षी रामानुज गौड़ द्वारा रोककर पूछताछ करना शुरू किया। लड़कियों से भी पूछताछ की गई तब दोनो घबराने लगी और जवाब देने में हिचकिचाने लगी, जिसके बाद ड्यूटी में लगे जवानों ने 66वीं वाहिनी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एएसआई कुलवंत सिंह, महिला आरक्षी सुजाता, महिला आरक्षी प्रियंका कुमारी व स्थानीय ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह, महिला आरक्षी पूजा तिवारी, और मानव सेवा संस्थान के बबिता शर्मा, सपना वर्मा और चाइल्ड लाइन सब सेन्टर निचलौल को भी सूचना दिया गया।
पुलिस के सख्ती से पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वह लड़कियों को खरीदने और बेचने का काम करता है। दोनों नाबालिग लड़कियों को भी नेपाल में बेचने के लिए ले जा रहा था।
पकड़े गए आरोपी युवक ने अपना नाम कैलाश गुप्ता पुत्र भदही गुप्ता उम्र 32 निवासी पाल्हीनन्दन वार्ड नं 3 थाना महेशपुर जिला नवल परासी नेपाल राष्ट्र बताया।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रामसहाय चौहान ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ एएचटीयू में भादवि 363, 370, 372 का अभियोग पंजीकृत कर चालान किया गया है तथा बरामद नाबालिग लड़कियों को महिला आरक्षी पूजा तिवारी को सुपूर्द कर महिला थाना भेज दिया गया है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे