बौद्ध धर्म के रास्ते पर चल कर होगा सम्पूर्ण राष्ट्र का विकास

बौद्ध धर्म के रास्ते पर चल कर होगा सम्पूर्ण राष्ट्र का विकास

बौद्ध धर्म के रास्ते पर चल कर होगा सम्पूर्ण राष्ट्र का विकास

बनर्सिहा कला के देवदह टीले पर आषाढ़ी पूर्णिमा पर पूजा अर्चना

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क :
महराजगंज जनपद के बनर्सिहा कला में स्थित ऐतिहासिक स्थल गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह में शनिवार को आषाढ़ी पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना किया गया। आषाढ़ी पूर्णिमा के महत्व पर बौद्ध भिक्षुओं ने विस्तार से चर्चा किया। बौद्ध भिक्षुओं ने देवदह के विकास की मांग किया।
कार्यक्रम में मोदग्लायन ने कहा कि गौतमबुद्ध के बताये रास्ते पर चलने से समाज ही नही पूरे राष्ट्र का विकास होगा। बौद्ध धर्म मे मानव मानव एक समान हैं। किसी के साथ कोई भेद भाव की इजाज़त बौद्ध धर्म नही देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के उन्नति में धर्म का महत्वपूर्ण योगदान होता है। एसडीओ विद्दुत विभाग राजनरायन ने कहा कि देवदह के विकास से विश्व स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर आर्थिक दृष्टि से क्षेत्र की समृद्धि होगा। पूर्व मौसम वैज्ञानिक शंकर प्रसाद बौद्ध ने कहा कि बौद्ध धर्म मानवता का पोषक है। सहायक चकबन्दी अधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा को बौद्ध धर्म दुनिया के प्राचीन धर्म मे शामिल हैं। जो तर्क और वैज्ञानिकता पर आधरित है। कार्यक्रम का संचालन देवदह बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राव ने किया।
इस अवसर पर अशोक जायसवाल, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, सहायक चकबन्दी अधिकारी अखिलेश कुमार, पूर्व मौसम बैज्ञानिक शंकर प्रसाद बौद्ध, भंते मोदग्लायन, भंते सुमन कीर्ति, भंते धम्मपाल, भंते महिपाल, भंते आनन्द,भंते नन्दरत्न, भंते धर्मवीर, महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीचन्द्र पटेल, हरिश्चंद्र चौधरी, प्रह्लाद गौतम, रोहित गौतम एकमा, दिग्विजय, शैलेश, चूल्हाई, पवन राव, सुदामा, प्रयाग गौतम, विक्रम, रमेश कुमार बबलू तिवारी, दुर्गाधर यादव, राजेश गौतम, डॉ गौरी शंकर, रामलगन गौतम आदि उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे