गुरु पूर्णिमा: भगवान से भी ऊपर है गुरु का स्थान– जितेंद्र

गुरु पूर्णिमा: भगवान से भी ऊपर है गुरु का स्थान-- जितेंद्र

गुरु पूर्णिमा: भगवान से भी ऊपर है गुरु का स्थान– जितेंद्र
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला कार्यसमिति के सदस्य महराजगंज जितेंद्र जायसवाल ने भारत नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में स्थित सोनौली संयास आश्रम के सन्यासी श्री नरेंद्र चेतन महाराज को पुष्प अर्पित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें एक संदेश मिलता है कि गुरु सबसे बड़े हैं, गुरु का स्थान भगवान से कहीं ऊंचा है।
गुरुओं का हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण योगदान होता है। गुरु ही हमें सन्मार्ग की ओर लेकर जाते हैं। गुरुओं के बिना हमारा जीवन अर्थहीन हो जाता है। उनकी कृपा दृष्टि पाकर हमारे जीवन से अज्ञान का अंधकार खत्म हो जाता है। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के इस विशेष मौके पर आप सभी लोग इन संदेशों से अपने गुरुओं और प्रियजनों को शुभकामनाएं जरूर दें।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व चेयरमैन सीता राम लोहिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे