डबल अज्ञात मर्डर से फैली सनसनी,महिला का सिर काट कर नग्‍न अवस्‍था में फेंका मिला

डबल अज्ञात मर्डर से फैली सनसनी,महिला का सिर काट कर नग्‍न अवस्‍था में फेंका मिला

डबल अज्ञात मर्डर से फैली सनसनी,महिला का सिर काट कर नग्‍न अवस्‍था में फेंका मिला
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तालगांव क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। चकमार्ग पर महिला का सिर से अलग नग्‍न अवस्था ने धड़ मिला है। वहीं पास ही में पड़े एक युवक का भी शव खून से लथपथ मिला है।
डबल मर्डर से जिले में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्‍टया मामला अवैध संबंध का लग रहा है।
बता दे की यह घटना मानपुर अंबावा चक मार्ग पर सुबह ग्रामीणों ने महिला व पुरुष के शव देखे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शौच जा रहे ग्रामीण लौटकर गांव भागकर आए और शोर मचाकर लोगों को चकमार्ग पर पड़े शवों के बारे में बताया।
खबर सुनकर काफी संख्या में गांव वाले मौके पर पहुंचे। हालात देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को खबर की। सूचना पाकर लहरपुर सीओ राजू कुमार साव, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह पहुंचे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला को नग्न कर हमलावरों ने उसे धारदार हथियार से मारा है। जिससे उसका धड़ शरीर से अलग पाया गया है। वहीं पर एक युवक को भी हमलावरों ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है। दोनों शव किसके हैं, इसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। गांव वाले भी इन शवों की पहचान नहीं कर पाए हैं।
फिलहाल दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। साथ ही पुलिस टीमों को लगाकर मृतकों और हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस मित्र भी सक्रिय किए गए हैं।

हालांकि ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे