नौतनवां: समाजवादी साइकिल यात्रा की बनी रूपरेखा, मुन्ना सिंह रतनपुर से चलाएंगे साइकिल

नौतनवां: समाजवादी साइकिल यात्रा की बनी रूपरेखा, मुन्ना सिंह रतनपुर से चलाएंगे साइकिल

नौतनवां: समाजवादी साइकिल यात्रा की बनी रूपरेखा, मुन्ना सिंह रतनपुर से चलाएंगे साइकिल
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क: समाजवादी आन्दोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र जी के जन्मदिन पर कल गुरुवार को नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नौतनवा के रतनपुर ब्लॉक मुख्यालय से साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।
आज बुधवार को समाजवादी पार्टी के नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया कि समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार , पुलिस उत्पीड़न, किसान , मजदूर नौजवान तथा महिलाओं की शोषणकारी नीतियों तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध यह साइकिल यात्रा निकाली जा रही है, जो रतनपुर से चलकर नौतनवा के गांधी चौक से होते हुए पूरे नौतनवा नगर का भ्रमण कर साइकिल जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए नौतनवा तहसील में पहुंचकर यात्रा का समापन होगा।
श्री सिंह ने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील किया कि नौतनवा विकास खंण्ड के रतनपुर मुख्यालय से 11 बजे दिन में बड़ी संख्या में किसानों के साथ निकलने वाली रैली में भाग लेकर सफल बनावे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे