निचलौल ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रेम सागर पटेल ने किया सम्मान

निचलौल ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रेम सागर पटेल ने किया सम्मान

निचलौल ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रेम सागर पटेल ने किया सम्मान

आई एन न्यूज निचलौल डेस्क:

निचलौल ब्लॉक सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल और विशिष्ट अथिति पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख संरक्षक अम्बरीश यादव रहें।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख पदों पर मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों का परिणाम है। विशिष्ट अतिथि प्रमुख संरक्षक अम्बरीश यादव ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास को लेकर कार्य कर रही है। भाजपा के जिला अध्यक्ष परदेशी रविदास ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण निष्ठा, कर्मठता, समर्पण भावना से पार्टी के लिए किए गए कार्य का ही परिणाम है कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा को जन समर्थन मिला है।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख रमाशंकर गौतम ने उपस्थित समस्त ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन रवि सिंह ने की। इस अवसर पर विनोद दुबे,दुर्गा प्रसाद अग्रहरी, लल्लन यादव, नीरज पटेल, अभय मित्र पांडेय, विनय सिंह, विपिन सिंह आदि लोग मौजूद रहें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे