भैरहवा नेपाल: मैत्री संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, दी शुभकामनाएं

भैरहवा नेपाल: मैत्री संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, दी शुभकामनाएं

भैरहवा नेपाल: मैत्री संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, दी शुभकामनाएंभैरहवा नेपाल: मैत्री संघ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, दी शुभकामनाएं

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क;
भारत के 75 वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत ही नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के रूपंदेही जिले के भैरहवा कस्बे के भारत नेपाल सीमा से सटे नेपाली सीमा बेलहिया कस्बे के एक होटल में नेपाल-भारत मैत्री संघ ने शुभकामना अदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के केंद्रीय सलाहकार मुरारी लाल अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाल के ऋषि मुनि जी रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मैत्री संघ के बेलहिया शाखा के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने किया। जबकि संचालन दीपक पराजुली ने किया।
इस मौके पर नेपाल-भारत मैत्री संघ के सभी सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। पदाधिकारियों मे भारत से आएं लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि भारत के लिए नेपाल के लोग भी अपनी कुर्बानियां दे रहे हैं। जिसे भुलाया नहीं जा सकता । भारत की आजादी में जिन वीर शहीदों ने अपनी शहादत दी है उन्हें आज याद करते हुए नमन करने का दिन है।
इस मौके पर मुख्य रूप से रामानंद रौनियार, राजू गुप्ता, गोलू वर्मा, दुर्गा क्षेत्री, चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, पशुपति गुप्ता , पूर्ण बहादुर पोखरेल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे