जन आशीर्वाद यात्रा- नौतनवा विधानसभा के नेताओं का नाम प्रोग्राम सूची से गायब

जन आशीर्वाद यात्रा- नौतनवा विधानसभा के नेताओं का नाम प्रोग्राम सूची से गायब

जन आशीर्वाद यात्रा- नौतनवा विधानसभा के नेताओं का नाम प्रोग्राम सूची से गायब,चर्चाओ का बाजार गर्म
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:

महराजगंज जनपद के सासंद
पंकज चौधरी वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार का जन आशीर्वाद यात्रा आज मंगलवार दूसरे दिन बस्ती के लाल बहादुर शास्त्री चौक पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण के उपरान्त उनकी यात्रा सिद्धार्थनगर के लिए निकल पड़ा है। आज यह जन यात्रा बस्ती से डुमरियागंज होकर सिद्धार्थनगर पहुंचेगा। प्रोग्राम सूची से नौतनवा विधानसभा के नेताओं का नाम गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
आज जन आशीर्वाद यात्रा 117 किमी तय करेगी। इस दौरान डुमरियागंज से लेकर सिद्धार्थनगर तक 52 स्थानो पर मंत्री पंकज चौधरी का भब्य स्वागत होगा।
इस स्वागत यात्रा में भाजपा के समर्थक उनके साथ विशाल जन समूह के साथ साथ दो सासंद 14 विधायक और चार ब्लाक प्रमुख पूरे लाव लश्कर के साथ चल रहे है।
जन आशीर्वाद यात्रा की चर्चा पूरे मंण्डल में गूज रहा है। इस आशीर्वाद यात्रा की चर्चा नौतनवा विधानसभा में खूब गूंज रहा है। जब कि राजनैतिक गलियारे में जमकर चर्चा हो रही है।
जन आशीर्वाद यात्रा का जो प्रोग्राम सूची जारी हुए है उसमे नौतनवां विधान सभा के भाजपा विधानसभा प्रभारी तथा पूर्व विधान सभा प्रत्याशी का नाम गायब है, जब कि महराजगंज जिले से रविदास और ऋषि त्रिपाठी को स्थान दिया गया है। जिसके कारण अगामी विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे है।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश

 

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे