लक्ष्मीपुर में जन आशिर्वाद यात्रा के नायक केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का भब्य स्वागत

लक्ष्मीपुर में जन आशिर्वाद यात्रा के नायक केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का भब्य स्वागत

लक्ष्मीपुर में जन आशिर्वाद यात्रा के नायक केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का भब्य स्वागत
लक्ष्मीपुर में जन आशिर्वाद यात्रा के नायक केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का भब्य स्वागतआई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डैस्क: नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के ललाइन पैसिया लक्ष्मीपुर चौराहे पर भाजपा नेता अशोक जायसवाल के अगुवाई में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद पहली बार आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। चौराहे पर सुबह 10 बजे से ही क्षेत्र के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व जनता उपस्थित रहे,मंच से नेताओं ने भाजपा की योगी, मोदी सरकार के उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया।
5000 से अधिक लोगो को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जायसवाल ने कहा कि आज ऐतिहासिक अवसर है कि महराजगंज जनपद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मोदी जी ने स्थान देकर क्षेत्र की जनता का मान बढ़ाया है,आज देश ,प्रदेश की जनता व महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं, अपराधी खुद ही थानों में समर्पण कर रहे हैं,योगी जी के राज में सिर्फ एक क्षेत्र नहीं बल्कि पूरा प्रदेश का विकाश हो रहा है। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ करीब सवा दो बजे मंत्री जी ललाइन पैसिया पंहुँचे जहां हजारों की सँख्या में लोगों ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया । केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अगवानी के लिए अशोक जायसवाल ने आज सैकड़ों वाहनों का काफिले के साथ बेसब्री से इंतजार करते देखे गये। बरसात और धूप के बाद भी अपने लोकप्रिय नेता के लिए लोग मंच स्थल जमें में रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे