केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने सुनी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याएं

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने सुनी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याएं

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने सुनी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याएं
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज अपने आवास पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के समूह की समस्या सुनी। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने अपना मानदेय बढाने की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहाकि आज ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अनुपूरक बजट में मानदेय बढाने का प्रावधान किया है।आशा कार्यकत्रियों ने भी केंद्रीय मंत्री से अपनी समस्या सुनाई। केंद्रीय मंत्री ने कहाकि हमारी सरकार आशाओं व स्वय सहायता समूहों की महिलाओं के सशक्तिकरण की चिता करते है। इसके बाद कई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री का बुके देकर स्वागत किया तथा अपने द्वारा बनाये गए उत्पाद को भी भेंट किया।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के साथ मानदेय बढ़ोतरी के लिए ज्ञापन देते हुए व शिस्टाचार मुलाकात करते हुए जिलाध्यक्ष छाया भारती , जिलामहामंत्री मीरा देवी ,राजमती देवी संगीता देवी ,पुष्पा प्रमिला , कमलावती बिदवासनी ,राधा ,सुनीता, विन्दवासनी देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
आज केंद्रीय मंत्री से मिलने देवरिया सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी व उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के सभापति माननीय संतराज यादव पहुचे।सिटीजन फोरम के पदाधिकारी केंद्रीय मंत्री से मिलकर उनका स्वागत किया।क्षेत्र से आये कार्यकर्ताओ की समस्या भी सुनी तथा समस्या के निवारण के लिए समबिधित को दूरभाष द्वरा सहयोग करने का निर्देश दिया। कई ग्राम प्रधानों ने भी केंद्रीय मंत्री से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगो ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर बुके देकर स्वागत किया।
रईस मिलर संघ ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।इस दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जॉयसवाल, निबर्तमान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल के अलावा कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
महाराजगंज उ०प्र० ।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे