एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप– विनय पांडे

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप-- विनय पांडे

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप– विनय पांडे
आई एन न्यूज महराजंगज डेस्क:
महाराजगंज में धार्मिक भवनाओं को भड़काने के आरोप में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने के लिए एक सामाजिक कार्यकर्ता ने लिखित तहरीर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर पर एक ट्वीट कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया गया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ पुलिस को जिले के अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार पांडे ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का ट्वीट विवादों में है। ट्वीट में उन्होंने हिंदुत्व की तुलना तालिबान आतंकवाद से की थी।
एडवोकेट विनय कुमार पांडे ने बताया कि विवादित बयान देकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले व्यक्ति को कानूनी तरीके से आईना दिखाना जरूरी है। उन्होंने स्वरा भास्कर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे