नौतनवा: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

नौतनवा: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

नौतनवा: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम भक्त, राष्ट्रभक्त श्री कल्याण सिंह के निधन पर आज भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेन्द्र जायसवाल के कार्यालय पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। कल्याण सिंह भाजपा के उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे श्री राम जन्म भूमि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और रामलला के प्रति उनकी आगाध भक्ति ने श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया था। शोक संवेदना प्रकट करते हुए भाजपा पार्टी के पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया ने कहा कि कल्याण सिंह एक सच्चे राष्ट्रवादी नेता थे और वह जीवन भर जनकल्याण के लिए जीते रहे और राम मंदिर के लिए उन्होंने अपने मुख्यमंत्री के पद को भी दरकिनार कर दिया था। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि राम लाला उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, बच्चू लाल चौरसिया, किशन मद्धेशिया, विशाल, प्रदीप जयसवाल, दीपक, इंद्रपाल सिंह , सागर प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

नौतनवा: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलिहियुवा ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि—

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वह पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह सिंह के निधन पर नौतनवा स्थित संगठन कार्यालय पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में उनकी बड़ी भूमिका रही उनके मुख्यमंत्रीत्व काल में ही, बाबरी ढांचा विध्वंस हुआ था जिसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी को त्याग दिया था तत्कालीन केंद्र सरकार को उन्होंने अस्पष्ट जवाब दे दिया था कि मैं कारसेवकों पर गोली नहीं चलवा सकता पूरी दुनिया में एक हिंदूवादी राजनेता के रूप में उनकी पहचान कि उनका सपना था कि उनके जीते जी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो जाए उनके सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के कार्यकाल में पूरा किया जा रहा है मंदिर निर्माण जोरों पर है आदरणीय कल्याण सिंह जी ने अपने जीवन काल में देश व समाज के लिए जो किया है वह हम सबके लिए प्रेरणादायक है उसे हम कभी विस्मृत नहीं कर सकते श्रद्धांजलि सभा में हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक संयोजक राधे श्याम को ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सहानी हरि नारायण सिंह लोधी सागर विश्वकर्मा अंशुमान वरुण राजेश मौर्या पिंटू वर्मा विजय शंकर चौरसिया सुनील त्रिपाठी अश्वनी त्रिपाठी शेष मन सहानी आदि लोग मौजूद रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे