सोनौली बॉर्डर: नेपाल भारत मैत्री संघ की बैठक में गहमा गहमी, चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढी

सोनौली बॉर्डर: नेपाल भारत मैत्री संघ की बैठक में गहमा गहमी, चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढी

सोनौली बॉर्डर: नेपाल भारत मैत्री संघ की बैठक में गहमा गहमी, चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढीसोनौली बॉर्डर: नेपाल भारत मैत्री संघ की बैठक में गहमा गहमी, चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढी
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
नेपाल भारत मैत्री संघ की शाखा बेलहिया अध्यक्ष पद को लेकर आज की बैठक काफी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ । अध्यक्ष पद के 4 दावेदारों ने चुनाव की सरगर्मी को बढ़ा दिया है।
बता दे की नेपाल भारत के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाली सीमा बेलहिया कस्बे में नेपाल भारत मैत्री संघ की शाखा बेलहिया के होटल नेपाल इन में आज बुधवार की शाम को हुई बैठक में नेपाल भारत मैत्री संघ शाखा बेलहिया के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर जोरदार चर्चा चली।
बैठक की अध्यक्षता श्री चंद गुप्ता ने किया, चुनाव को लेकर हुए बहस में अध्यक्ष पद के चार दावेदारों में श्री चंद गुप्ता, पशुपति प्रसाद कांदू, दुर्गा बहादुर क्षत्री, गंगाराम पराजुली का का नाम उभरकर सामने आया है। अध्यक्ष पद के चार लोगो का नाम सामने आने के बाद चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गयी है। नेपाल भारत मैत्री संघ के सदस्यों के आम सहमति से 1 सप्ताह बाद चुनाव कराने की बात कही गई है।
इस संबंध में नेपाल भारत मैत्री संघ के बेलहिया शाखा के अध्यक्ष श्रीचन्द गुप्ता ने कहां की चुनाव को लेकर बैठक मे चर्चा चली है लेकिन कोई निर्णय नहीं हो पाया है। अगली बैठक में चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी। अध्यक्ष पद के चार दावेदारो का नाम सामने आया है।
उन्होंने यह भी कहां की चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। चुनाव से संगठन मजबूत होता है, इसलिए चुनाव आवश्यक है।
आज के इस बैठक में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह राठौर,बबलू सिंह, एजाज वारिस, राजू गुप्ता, पशुपति कुमार वर्मा, चंद्रिका मणि त्रिपाठी, पशुपति प्रसाद कादू , पूर्ण पोखरेल, सुरेश जयसवाल, गंगाराम पराजुली सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे