केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा से अशोक जायसवाल ने कराया अवगत

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा से अशोक जायसवाल ने कराया अवगत

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा से अशोक जायसवाल ने कराया अवगत

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ विभीषिका के बीच लगातार किसानों की दर्द पीड़ा को उनके बीच जाकर जानने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक जायसवाल ने आज सोमवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को किसानों से जुड़े 17 सूत्री एक मांग पत्र मंत्री जी के नौतनवा विधानसभा में आगमन से पूर्व सौंपा है।
पत्रक में श्री जायसवाल ने लिखा है कि लक्ष्मीपुर विकासखंड क्षेत्र में झलुआ घाट पर लुप्त नदी के दोनों तरफ ग्राम पंचायत रघुनाथपुर तक 5 फुट ऊंचा मेड़बंदी बांध निर्माण, ग्राम खालिक गढ के कोईरी टोला सोनार डीह व कुड़िया में बाढ़ से बाध क्षतिग्रस्त हो गया है,जिसकी तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। अराजी सुबाइन से सत्तासी स्थान तक नदी के पश्चिमी छोर तक 3 किलोमीटर तटबंध की नितांत आवश्यकता है।
नौतनवा विकासखंड के ग्राम मधई डिह में रोहिन की कटान से गांव का अस्तित्व संकट में है, यहां ठोकर और मरम्मत की अति आवश्यकता है। रतनपुर के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ना हो पाने के कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। चकदह क्षेत्र में विद्युत उप केंद्र की स्थापना की आवश्यकता है। इस तरह से 17 सुत्रिय मांग पत्र केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को सौंपा जिस पर उन्होंने तत्काल समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर मुख्य रूप से चंद्र प्रकाश मिश्र,सुधीर जायसवाल, धर्मेंद्र ,दीपक, सूरज मद्धेशिया, भाजपा अल्पसंख्यक के शहजाद, ओम प्रकाश चौरसिया, मटेलु, मोनू जायसवाल, मोहन कुमार , घुरहू प्रसाद, वीरेंद्र चौरसिया, रवि चौधरी रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे