सुधीर त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि, प्रत्येक वार्ड में अर्पित किए जाएंगे श्रद्धा सुमन

सुधीर त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि, प्रत्येक वार्ड में अर्पित किए जाएंगे श्रद्धा सुमन

सुधीर त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि, प्रत्येक वार्ड में अर्पित किए जाएंगे श्रद्धा सुमन
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र कि राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले सोनौली नगर पंचायत के प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी के प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है।
सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के 14 वार्ड के करीब 14 विद्यालय, एक दर्जन समाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन सहित करीब दर्जनभर उनके शुभचिंतक, गणमान्य नागरिक अपने-अपने प्रतिष्ठान, विद्यालय और संस्था पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम बनाया गया है, जिसकी तैयारी चल रही है।
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आज से तैयारियां शुरू हो गई हैं, आज पहले दिन नगर पंचायत कार्यालय में सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रबंधक के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने किया।
सर्वप्रथम त्रिपाठी ने अपने निमंत्रण पर आए सभी विद्यालय के प्रबंधक प्रधानाचार्य का अभिवादन करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया । इसके पहले सदस्यों के साथ बैठक की गई व्यापारियों के साथ बैठक की गई गणमान्य नागरिकों के साथ भी बातचीत किया गया सभी की सहमति से 9 सितंबर दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे