स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि, आज फिर शिशक पड़ा पूरा सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र

स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि, आज फिर शिशक पड़ा पूरा सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र

 स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि, आज फिर शिशक पड़ा पूरा सोनौली नगर पंचायत क्षेत्रस्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि, आज फिर शिशक पड़ा पूरा सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र

मेरा सुयोग्य पुत्र मुझे कभी भी दुख का एहसास तक नही होने दिया– -कामना त्रिपाठी
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: सोनौली नगर पंचायत के सृजनकर्ता स्व0 सुधीर त्रिपाठी के प्रथम पुण्यतिथि पर सोनौली के एक मैरेज हाल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आगाज स्व0 त्रिपाठी की धर्मपत्नी व सोनौली न0 प0 अध्यक्ष कामना त्रिपाठी व उनके सुपुत्र शिवम त्रिपाठी ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया,
तत्त्पश्चात उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने दो मिनट का मौन रख स्व0 त्रिपाठी के आत्मा की शांति हेतू प्रार्थना कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन शिरीष पाण्डेय ने किया।
स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि, आज फिर शिशक पड़ा पूरा सोनौली नगर पंचायत क्षेत्रन0प0 अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी आंखों में आशू लिए रुंधे गले से मात्र इतना ही कह पाई कि आज मेरे पति मेरे साथ नही हैं, परन्तु मेरा सुयोग्य पुत्र मुझे कभी भी दुख का एहसास तक नही होने दिया।
श्रद्धा सुमन अर्पित करते पूर्व मंत्री श्याम नारायण तिवारी ने कहा कि “आज स्व0 त्रिपाठी जी हमारे बीच नही हैं उनकी कमी हमे हर समय उनकी याद दिलाती रहेगी, उनके परलोक चले जाने से ब्रह्मांड में जो शून्यता आयी हैं उसकी भरपाई कभी नही हो सकती।
स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि, आज फिर शिशक पड़ा पूरा सोनौली नगर पंचायत क्षेत्रपुर्व ब्लाक प्रमुख राम आधार दूबे ने बताया कि “आज अत्यंत दुख की घड़ी हैं इस दुख की घड़ी में हम अपने तन मन से इस दुखी परिवार के साथ है।
स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि, आज फिर शिशक पड़ा पूरा सोनौली नगर पंचायत क्षेत्रनौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि “आज मेरे साथ मेंरे परम मित्र स्व0 त्रिपाठी नही है, परन्तु उनका प्यार व आशीष हमेसा हमारे साथ रहा है,असमय इनके परलोक चले जाने से लगता हैं जैसे मेरा भाई चला गया हो। इससे सबसे ज्यादा छति हमारी हुई हैं, इतना कहते ही उपस्थित लोगों की आंखे आँशुओ से भर आई।
सोनौली न0प0 अध्यक्ष प्रति0 शिवम त्रिपाठी ने आंख में आंशू लिए कहा कि “आज मेरे पापा मेरे साथ नही है इस दुख की घड़ी में जब मैं दुखी होता हूँ तो अपने अभिभावकों व सोनौली की सम्मानित जनता को देखकर सभी दुख भूल जाता हूँ।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रह्लाद प्रसाद,पूर्व जिला प0 सदस्य राजन पाण्डेय,सभासद शाहनवाज खान, व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल,उमेश तिवारी,प्रमोद पाठक, राजेश व्वायड, सोनौली व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, अनुज राय,पप्पू खान, न0प0 सोनौली के प्रधान लिपिक संजय श्रीवा0,संदीपा सिंह,अलका मिश्रा, संगीता सिंह, माया तिवारी, बबीता जायसवाल, राम सुमेर यादव, सरदार विक्की सिंह, राज वर्मा, राज वर्मा, प्रताप मद्धेशिया, चक्र बहादुर गिरी, रामानंद रौनियार, पप्पू खान राधेश्याम यादव, माधव लोधी आदि लोग उपस्थित रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे