फरेन्दा- अंधविश्वास व झाड़ फूंक से दहशत फैलाने के आरोप मे दो महिला समेत पांच गिरफ्तार

फरेन्दा- अंधविश्वास व झाड़ फूंक से दहशत फैलाने के आरोप मे दो महिला समेत पांच गिरफ्तार

फरेन्दा- अंधविश्वास व झाड़ फूंक से दहशत फैलाने के आरोप मे  दो महिला समेत पांच गिरफ्तार
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क:
स्थानीय थाना क्षेत्र के फरेंदा के विष्णु मंदिर गणेशपुर ढाला के पास अशोक गौड़ के घर पर कुछ लोग एकत्रित होकर झाड़-फूंक कर रहे हैं। वहां काफी भीड़ एकत्रित है जहां कुछ महिलाएं भी हैं।
उन लोगो ने यह भी बताया कि -दो दिन पूर्व उनके द्वारा अशोक गौड़ के लड़के (शिवम उर्फ राज उम्र करीब 09 वर्ष) की मृत्यु के बाद जंगल में उसके शव को दफनाया दिया गया था।जिसके बाद एक महिला जो झाड़-फूंक करने वाली जिसका नाम उषा है,उसने बताया कि मैंने तुम्हारे बच्चे को टोना जादू करके मार दिया है। कब्र से उसे बाहर निकाल कर लावो जिंदा कर दूंगी। इस दौरान उषा द्वारा मृतक शिवम कि लाश को कब्र से बाहर निकाल कर निर्वस्त्र खड़ी होकर तंत्र मंत्र किया किंतु किसी तरह की कोई सफलता नहीं मिली।
जिवित ना कर पाने की दशा में लाश को पुनः कब्र में दफना दिया गया। उपनिरीक्षक दिलीप कुमार रात्रि गश्त के दौरान मौके पर पहुंच कर पाच को गिरफ्तार कर लिया। पांचों व्यक्तियों को दंडनीय अपराध का बोध कराते हुए पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या- 236/21,धारा- 294, 297, 268, भादवी पंजीकृत करते हुए अशोक कुमार पुत्र चंद्रिका,राजन पुत्र चंद्रबली,जानकी पुत्र राज बहादुर साहनी,
उषा पत्नी जानकी,लीलावती पत्नी अशोकनिवासीगण गणेशपुर थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज को
गिरफ्तारी चालान का दिया है। महराजगंज, उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे