लक्ष्मीपुर– धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री का 71 वां जन्मदिन
लक्ष्मीपुर– धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री का 71 वां जन्मदिन
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय लक्ष्मीपुर में प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प वर्षा कर उनके दीर्घायु हेतु मंगलकामना की गई।
शुक्रवार की दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर पुष्प वर्षा करते हुए केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया।
इस मौके पर नौतनवा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक जयसवाल ने प्रधानमंत्री के चित्र को केक खिलाकर उनके दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना किया और उन्हें भारत का शिल्पकार बताते हुए, नए भारत के लिए एक अवतार बताया।
श्री जायसवाल ने यध् भी कहा की प्रधानमंत्री ने भारत के निर्माण के लिए गरीब,किसान, नौजवानों के लिए जो योजनाएं बनाई है,उससे शीघ्र ही भारत परम वैभव के स्थान को प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्र प्रकाश मिश्र,सूरज मद्धेशिया,उमेश पटेल, ओम प्रकाश चौरसिया,दीपक जायसवाल,वीरेंद्र चौरसिया,परवेज अहमद,शहजाद अहमद,ताहिर अली, मंगल पासवान,चंद्रिका वरुण,सुरेश चौहान,प्रदीप जायसवाल,सागर जायसवाल,रामनिवास वर्मा,प्रकाश चौधरी,गिरिजाशंकर पाण्डेय सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।