योगी सरकार के साढ़े चार साल- नौतनवा में राज्यसभा सांसद ने गिनाई उपलब्धियां

योगी सरकार के साढ़े चार साल- नौतनवा में राज्यसभा सांसद ने गिनाई उपलब्धियां

योगी सरकार के साढ़े चार साल -नौतनवा में राज्यसभा सांसद ने गिनाई उपलब्धियां
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
योगी आदित्यनाथ सरकार के साढ़े चार साल पूरा होने पर आज सोमवार को नौतनवा कस्बे की डाक बंगले में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जयप्रकाश निषाद राज्यसभा सांसद उनकी उपलब्धियां बताते हुए कहा कि हर वर्ग के लोगों के लिए योगी सरकार ने कार्य किया है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश आज नंबर वन पर है। प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है।कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधरने से आज यूपी के बारे में देश-दुनिया के लोगों की धारणा बदली है। बिना जाति व मजहब देखे अपराधी और माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने से बड़ी संख्या में निवेशक आ रहे हैं। कारोबारी सुगमता में यूपी 14वें स्थान से दूसरे नंबर पर आ गया है। आज भारत सरकार की 44 योजनाओं में यूपी नंबर-1 है। उनकी सरकार आने से पहले प्रदेश में भूख से लोगों की मौतें हो रही थीं। 80 हजार दुकानों को ई-पॉज मशीनों से जोड़ा। और गरीबों को निशुल्क राशन दिया गया। कोरोना काल में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया। आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर 1200 करोड़ रुपये साल बचा भी रहे हैं।
श्री निषाद ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर की शुरुआत हो चुकी है। मिशन शक्ति के तहत महिलाएं सशक्त हो रही हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिला बेरोजगारों की संख्या काफी कम हो गई है। विधायक निधि 316 लाख 90 हजार पूर्वांचल विकास निधि से तमाम विकास के कार्य हुए हैं। बॉर्डर एरिया को विकसित करने का कार्य किया गया। रोहिन नदी पर विकास कार्य प्रगति पर है। प्रदेश सरकार की तरफ से जारी पुस्तिका का भी सभी नेताओं ने विमोचन किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से

ऋषि त्रिपाठी, परदेसी रविदास, जगदीश गुप्ता, समीर त्रिपाठी, बबलू सिंह, प्रदीप सिंह, अजय अग्रहरि जितेंद्र जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे