ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की भव्य प्रतिमा का रक्षामंत्री,सीएम करेगें अनावरण आज

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की भव्य प्रतिमा का रक्षामंत्री,सीएम करेगें अनावरण आज

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की भव्य प्रतिमा का रक्षामंत्री,सीएम करेगें अनावरण आजब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की भव्य प्रतिमा का रक्षामंत्री,सीएम करेगें अनावरण आज
आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क:
जंगल से सटे चौक थाना क्षेत्र मे
रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक बाजार,महराजगंज में ब्रह्मलीन महंत श्री अवेधनाथ की दिव्य प्रतिमा का अनावरण आज करेंगे।
शुक्रवार को रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक बाजार, महराजगंज में ब्रह्मलीन महंतश्री की दिव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
जिसके लिए मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से दो बजकर 45 मिनट पर चौक स्थित महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय परिसर में पहुंचेंगे। महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के अनावरण व अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के उपरांत वे अपराह्न चार बजकर 15 मिनट पर वे महाविद्यालय से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
बता दे की ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ का जीवन में दो ही सपना था। पहला ऊंच-नीच, जाति-पाति औऱ छुआछूत एवं अस्पृश्यता की कुरीति को खत्म कर सामाजिक समरसता की स्थापना करना। दूसरा सपना था अयोध्या में श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण। इन दोनों सपनों को पूरा करने के लिए वह ताउम्र मिशनरी भाव से जुड़े रहे।
ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ की पुण्य स्मृति में शीश नवाने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को महराजगंज जिले में मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक बाजार, महराजगंज में ब्रह्मलीन महंतश्री की दिव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
बताते चले कि नाथपंथ की लोक कल्याण की परंपरा को धर्म के साथ राजनीति से भी संबद्ध कर महंत जी ने पांच बार मानीराम विधानसभा और चार बार गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किया। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए हुए आंदोलन को निर्णायक पड़ाव देने के लिए इस राष्ट्रसंत को निश्चित ही युगों युगों तक याद किया जाएगा।
अयोध्या में श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए गोरक्षपीठ की तीन पीढ़ियों का योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है। महंत दिग्विजयनाथ ने अपने जीवनकाल में मंदिर आंदोलन में क्रांतिकारी नवसंचार किया तो उनके बाद इसकी कमान संभाली महंत अवेद्यनाथ ने। नब्बे के दशक में उनके ही नेतृत्व में श्रीराम मंदिर आंदोलन को समग्र, व्यापक और निर्णायक मोड़ मिला। लिहाजा पांच सदी के इंतजार के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण का मार्ग उनके शिष्य योगी आदित्यनाथ की देखरेख में प्रशस्त हुआ है।
जीवन परिचय—
18 मई 1919 को गढ़वाल (उत्तराखंड) के ग्राम कांडी में जन्में महंत अवेद्यनाथ का बचपन से ही धर्म, अध्यात्म के प्रति गहरा झुकाव था। गोरक्षपीठ में उनकी विधिवत दीक्षा 8 फरवरी 1942 को हुई और वर्ष 1969 में महंत दिग्विजयनाथ की चिर समाधि के बाद 29 सितंबर 1969 को वह गोरखनाथ मंदिर के महंत व पीठाधीश्वर बने। यह सिलसिला 2014 में आश्विन कृष्ण चतुर्थी को उनके चिर समाधिस्थ होने तक अनवरत जारी रहा।
महंत अवेद्यनाथ वास्तविक अर्थों में धर्माचार्य थे। आजीवन उन्होंने हिन्दू समाज से छुआछूत और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने के लिए वृहद अभियान चलाया। अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बरहपंथ योगी महासभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने देशभर के संतों को भी अपने इसी अभियान से जोड़ा। इसी कारण से धर्म के साथ उन्होंने राजनीति की भी राह चुनी। इसे लेकर उन्होंने दलित बस्तियों में सहभोज अभियान शुरू किया जहां जातिगत विभेद से परे सभी लोग एक पंगत में भोजन करते। काशी में डोमराजा के घर संत समाज के साथ भोजन कर महंतजी ने सामाजिक समरसता का देशव्यापी संदेश दिया। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने दलित कामेश्वर चौपाल के हाथों राम मंदिर के भूमिपूजन की पहली ईंट रखवाई।
महंत अवेद्यनाथ सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए प्रभु श्रीराम और देवी दुर्गा के उद्धरणों से संदेश देते थे। ऐसे संदेश उनकी दिनचर्या में शामिल थे। महंतश्री लोगों को व्यावहारिक रूप में समझाते थे कि प्रभु श्रीराम ने शबरी के जूठे बेर खाए, निषादराज को गले लगाया, गिद्धराज जटायु का अंतिम संस्कार अपने हाथों किया, वनवास के दौरान वनवासियों से मित्रता की तो इसके पीछे उनकी सोच समरस समाज की स्थापना ही थी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे