सोनौली बॉर्डर पर धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

सोनौली बॉर्डर पर धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

सोनौली बॉर्डर पर धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत- नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाली सीमा बेलहिया के पर्यटन कार्यालय पर आज विश्व पर्यटन दिवस को बड़े ही धूमधाम के साथ होटल व्यवसायियों द्वारा मनाया गया।
सोमवार की सुबह नेपाल भारत मैत्री संघ शाखा बेलहिया के अध्यक्ष व पर्यटन व्यवसायी श्रीचंद गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में होटल व्यवसायी, ट्रैवल एजेंट सहित तमाम समाजिक संस्था के लोग एकत्रित होकर एक जुलूस निकाला। जुलूस बेलहिया कस्बे के प्रमुख मार्ग से भ्रमण करते हुए नेपाल सीमा के शांति द्वार तक पहुंचा। शांति द्वार पर भारत से नेपाल जाने वाली आमंत्रित 2 पर्यटकों को फूल माला पहनाकर होटल व्यवसायो ने उनका स्वागत, अभिनंदन किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से विष्णु शर्मा, संतोष गुप्ता, पूरन पोखरेल, दुर्गा बहादुर क्षेत्री, पशुपति कान्दू, सुरेंद्र क्षेत्री सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे