पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्य समिति भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को एक बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुरली मनोहर चौरसिया, विशिष्ठ अतिथि दुर्गा प्रसाद गुप्त रहे। जब कि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा परदेशी रविदास ने की ।
जिला कार्य समिति बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने बैठक में स्वागत संबोधन किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त कहा कि 2014,2017 व 2019 में देश व प्रदेश में पिछड़ी जातियों के सहयोग से सरकार बनी है। इस बार भी 2022 में हम पिछड़े वर्ग का योगदान सरकार बनाने में होगा।
हमे एक जुट होकर सरकार की उपलब्धियों को हर व्यक्ति को बताना होगा।
श्री गुप्त ने कहां कि भाजपा सरकार ने पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिसका पूर्व की कांग्रेस सरकार ने विरोध किया था। मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। क्रिमिलेयर की राशि 6 लाख से बढ़ा कर 8 लाख किया । 1 से 12 वीं तक नवोदय, केन्द्रीय विद्यालय,और सैनिक स्कूल में 27 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुरली मनोहर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार द्वारा जो कार्य हम पिछड़े समाज के लिए किया है उनको लेकर गांव गांव जाना है, और हर व्यक्ति को सरकार की योजना को बीच ले जाकर बताना है, और 2022 के विधान सभा के चुनाव में भाजपा को वोट दिला कर सरकार बनाने के लिए लग जाय।
बैठक में जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने बताया की पिछड़ा वर्ग मोर्चा को सहयोग प्रत्येक चुनाव में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आगे भी रहेगा हम सभी एक जुट होकर पार्टी के रीतियों नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। बैठक को जिला महामंत्री संजय वर्मा,मदन राजभर ने सम्बोधित किया।संचालन जिला महामंत्री लाल जी गुप्ता ने किया।बैठक में जिलाउपाध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता,गणेश खरवार,राजेश सिंह,गोपाल चौधरी,मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र जायसवाल, दीपक , अजय, जितेंद्र शर्मा, हरिओम मौर्य, रामसूरत, हरिनारायन लोधी,गामा यादव सहित सभी जिला समिति के सदस्य मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे