उ०प्र० में जनता राजनीतिक बदलाव का मन बना चुकी है — नरेन्द्र मोदी

उ०प्र० में जनता राजनीतिक बदलाव का मन बना चुकी है --- नरेन्द्र मोदी

उ०प्र० में जनता राजनीतिक बदलाव का मन बना चुकी है — नरेन्द्र मोदी
  आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क
महराजगंज मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की जनता ने यहां पिछले 15 साल से चल रही राजनीतिक गंदगी को दूर करने का अब मन बना लिया है।
उक्त बाते बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महराजगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने यहां पिछले 15 साल से चल रही राजनीतिक गंदगी को दूर करने का मन बना लिया है। मोदी ने कहा कि चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। मतदाताओं ने जिस उमंग और उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व को मनाया है, उसके लिए प्रदेश के सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होने कहा कि पांचों चरण का हिसाब लोगों ने लगा लिया है। अब बचने की कोशिश बेकार है। प्रदेश की जनता 15 वर्ष का गुस्सा निकाल रही है, जिन्होंने प्रदेश को लूटा है उन सबको जनता चुन-चुनकर साफ करने में लगी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर में स्वच्छता अभियान चला रहा हूं। ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने राजनीतिक गंदगी हटाने का फैसला कर लिया है। प्रदेश के सातों चुनावी चरण इंद्रधनुष के सात रंगों की तरह हैं। यह आशा कि नई किरण पैदा कर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि प्रदेश के छठवें और अंतिम चरण में यहां के मतदाताओं से बोनस की जरूरत है। ऐसे बोनस की जिससे प्रदेश के इतिहास में सबसे मजबूत सरकार का गठन हो।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव गरीब, शोषण और भाई-भतीजावाद से मुक्ति का चुनाव है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे