सोनौली बॉर्डर पर सेनानायक का मैत्री संघ ने किया स्वागत, स्मृति चिन्ह किया भेट

सोनौली बॉर्डर पर सेनानायक का मैत्री संघ ने किया स्वागत, स्मृति चिन्ह किया भेट

सोनौली बॉर्डर पर सेनानायक का मैत्री संघ ने किया स्वागत, स्मृति चिन्ह किया भेट
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर्यटकों के लिए खोले जाने पर खुशी का इजहार करते हुए नेपाल भारत मैत्री संघ ने सोनौली के व्यापारियों के साथ बॉर्डर पहुंचे और एसएसबी के सेनानायक को अंग वस्त्र भेंट कर तथा महात्मा बुद्ध के प्रतिमा की स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मान दिया।
जैसा कि रविवार की शाम को सोनौली बॉर्डर का जायजा लेने पहुंचे एसएसबी के सेनानायक मनोज कुमार का नेपाल भारत मैत्री संघ शाखा बेलहिया के अध्यक्ष श्री चंद गुप्ता अपनी टीम के साथ सोनौली के व्यापारी सुभाष जायसवाल के साथ पहुंचकर सेनानायक को लोगों ने जहां सीमा खुलवाने में सहयोग करने की बात करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत सेनानायक को अंग वस्त्र भेंट कर तथा भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रुप में भेट कर उनका सम्मान किया। इस मौके पर सेनानायक ने कहा कि आप सभी का स्नेह और प्यार हमेशा मेरे दिल में रहेगा।
व्यापारी नेता सुभाष जायसवाल तथा नेपाल भारत मैत्री संघ श्री चंद गुप्ता ने जवानों के प्रति भी आभार प्रकट किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से पशुपति कान्दू , सुरेंद्र क्षेत्री, दुर्गा बहादुर क्षेत्री, सुभाष जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे