नौतनवा विधानसभा में कमल खिलाना ही हम सब का लक्ष्य– अशोक जायसवाल

नौतनवा विधानसभा में कमल खिलाना ही हम सब का लक्ष्य-- अशोक जायसवाल

नौतनवा विधानसभा में कमल खिलाना ही हम सब का लक्ष्य-- अशोक जायसवालनौतनवा विधानसभा में कमल खिलाना ही हम सब का लक्ष्य– अशोक  जायसवाल
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क;
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में हमारा प्रथम लक्ष्य है भारतीय जनता पार्टी के सभी घटक दलों के संगठन को मजबूत करके नौतनवा विधानभा में कमल खिलाना हमें प्रत्यासी का चेहरा नहीं बल्कि कमल का फूल खिलाना है।
उक्त बातें आज बुधवार को कोल्हुई स्थित यश इंटरनेशनल होटल के सभागार में सम्पन्न हुई, संगठन के एक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा pmjky की प्रदेश महामंत्री अशोक जयसवाल ने संबोधित करते हुए कही। जब कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता चंद्र प्रकाश मिश्र रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा जागरण मंच के प्रांत के उपाध्यक्ष श्री राम सिंह तथा मंच का संचालन हियुवा के जिला प्रभारी काशीनाथ सिंह ने किया
कार्यक्रम में दो महत्वपूर्ण पदों की घोषणा की गई। जिसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरक्ष व अवध प्रान्त की जिम्मेदारी चंद्र प्रकाश मिश्र को तथा जिलाध्यक्ष श्रीराम जायसवाल को दी गई। मम्मी दोनों पदाधिकारियों का कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया।
इसके पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण श्रीराम जायसवाल ने किया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्र ने उपस्थित कार्यकर्तों का आवाहन करते हुए कहा कि संघे शक्ति कलियुगे की अवधारणा को चरितार्थ करने के लिए संगठित होकर समाज व पार्टी के लिए कार्य कर अंतिम पावदान पर खड़े व्यक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करें,तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करें।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीराम जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि जो दायित्व मुझे सौंपा गया है,उसका निर्वहन करने का प्रयास कार्यकर्ताओं के दम पर पूरे मनोयोग से करूंगा।
कार्यक्रम को सीमा जागरण मंच के प्रांत उपाध्यक्ष श्रीराम सिंह,रामचंद्र पाठक,भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर संतोष जायसवाल अध्यक्ष व्यापार मंडल नौतनवा,परवेज अहमद जिलाउपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा,मोहम्मद ताहिर जिलामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, सूर्यप्रकाश मद्धेशिया, मौलाना अलीहसन, योगेंद्र सिंह संरक्षक व्यापार मंडल कोल्हुई,राम मिलन जायसवाल जिला महामंत्री सीमा जागरण मंच, अनिल यादव मंडल महामंत्री, समाजसेवी जयप्रकाश सिंह,एमएलसी प्रतिनिधि विकास उपाध्याय,जिला उपाध्यक्ष pmjky गया प्रजापति, नूरुलहोदा,एकसड़वा के पूर्व प्रधान पप्पू यादव, कमलेश मद्धेशिया,भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक रामनिवास वर्मा, सह संयोजक प्रदीप जायसवाल, भोला चौरसिया, चंद्रिका वरुण, दीपक जायसवाल, अबरार अहमद, मो सगीर, आलमगीर, इरफान,नसीम सिद्दिकी, रिजवान खान, इमदाद, साहबान सहित सैकड़ों अल्पसंख्यकों ने भाजपा की सदस्यता ली।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक व युवा वर्ग के साथ साथ अल्पसंख्यक मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे