नौतनवा: दबंग युवक घर में घुसा, छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिजनों को पीटा

नौतनवा: दबंग युवक घर में घुसा, छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिजनों को पीटा

नौतनवा: दबंग युवक घर में घुसा, छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिजनों को पीटा
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर टोला पुरैनिहा में एक मनबढ युवक गांव के एक घर में घुसकर एक महिला से छेड़खानी करते हुए जोर जबस्ती का प्रयास किया। महिला की चीख पुकार पर उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया । इतने में मनबढ युवक के घर के लोगों को जब पता चला तो वह आधा दर्जन की संख्या में महिला पुरुष गोलबंद होकर उक्त परिवार के घर पर हमला बोल दिया, जिसमें 7 लोग चोटिल हो गए हैं। दबंगो ने महिलाओ के साथ छीना झपटी करते हुए 3 महिलाओं का मंगलसूत्र भी छीन लिया और धमकाते हुए फरार हो गए।
शुक्रवार की देर रात को बरफा देवी ने नौतनवा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का एक मनबड़ युवक अपने घर जाते समय रास्ते में घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए जोर जबरदस्ती करने लगा जिस पर उसके परिजन उठे और घेर कर उसे पकड़ लिया। अपने पकड़े जाने की सूचना जैसे ही अपने घर को मन बढ़ युवक ने दिया उसके परिवार के करीब आधा दर्जन महिला पुरुष गोलरबंद होकर उक्त महिला के घर पर चढ़कर माधुरी, इंद्रावती, सुमन, रीना देवी को बुरी तरह मारा-पीटा मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गया। सभी महिलाएं रात में रोते गाते नौतनवा पहुंची और थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इसके उपरांत चोटिल महिलाएं हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे को भी अपनी आपबीती सुनाया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नौतनवा राजेश कुमार पांडे ने कहा कि मामला भी मेरे संज्ञान में नहीं आया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे