सोनौली– भाजपा के नगर मंडल की बैठक, नेताओं ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के दिए मंत्र

सोनौली-- भाजपा के नगर मंडल की बैठक, नेताओं ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के दिए मंत्र

सोनौली– भाजपा के नगर मंडल की बैठक, नेताओं ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के दिए मंत्र
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
बूथ विजय अभियान के क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल के कार्य समिति की बैठक सोनौली के एक होटल में नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं।
आगामी चुनावों के लिए मेहनत से जुट जाने की अपील भी की गई।
मुख्य अतिथि जिलामहामंत्री प्रदीप सिंह ने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। आगामी चुनाव 2022 में भी भाजपा की सरकार होगी।
नगर मंडल प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर दुर्गा प्रसाद गुप्त ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह व मेहनत से फिर से भाजपा की’ सरकार होगी। नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरि ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुनील श्रीवास्तव ( एडवोकेट ) ने किया। जिलामंत्री बच्चू लाल चौरसिया, भाजपा नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरि ने
नगर महामंत्री सुनील श्रीवास्तव ने
विधानसभा संयोजक राधेश्याम सिंह, विधानसभा विस्तारक अमरनाथ गुप्त, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ नौतनवा के संयोजक पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया बैठक के क्रम में नवनियुक्त मोर्चा परिचयात्मक नगर मीडिया प्रभारी उमेश . जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जावेद, शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक अवनीश मिश्र, शिक्षक प्रकोष्ठ सहसंयोजक निर्मल शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक कृष्ण देव पति त्रिपाठी आदि लोगों को सम्मानित किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से मंडल पदाधिकारी गण शक्ति केंद्र के संयोजक गण जिनमें मुख्य रुप से राजू पहलवान, प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, प्रेम सिंह, किशोर मद्धेशिया, हरिशंकर जायसवाल, रतन गुप्ता एवं बूथ अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे