कोल्हुई– छठ घाट पर बने बेदी तोड़ने को लेकर गांव में आक्रोश,पहुंची पुलिस

कोल्हुई-- छठ घाट पर बने बेदी तोड़ने को लेकर गांव में आक्रोश,पहुंची पुलिस

कोल्हुई– छठ घाट पर बने बेदी तोड़ने को लेकर गांव में आक्रोश,पहुंची पुलिस
आई एन न्यूज़ कोल्हुई डेस्क;
कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरुचिहा गांव के सटे पोखरी पर बने छ्ठ घाट को कुछ अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिए जाने से गांव में काफी आक्रोश व्याप्त है। उक्त घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थित की जानकारी ली।
खबरों के मुताबिक गुरुचिहा गांव से सटे पोखरे पर काफी समय से छठ मैया का वेदी बना हुआ है । महिलाएं वहां छठ पर्व पर पूजा अर्चना करती हैं। अगले पखवाड़े में छठ पर्व का त्यौहार है, ऐसी स्थिति में गांव के माहौल को खराब करने के लिए कुछ अराजक तत्वों ने बीती रात को छठ घाट के पोखरे पर बने पूजा बेदीयो को तोड़ दिए जाने की खबर है। जिसके कारण हिंदू संगठनों सहित गांव के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
खबर मिलते ही प्रभारी थाना कोल्हुई घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली है।
इस संबंध में प्रभारी थाना कोल्हुई एसआई सिकंदर अली ने बताया कि छठ घाट पर बैठने के लिए सीमेंट का एक बेंच बना हुआ था, जिसे अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है । पूरे मामले की जांच की जा रही है ।अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दिया है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे