राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जिला अस्पताल के ओपीडी मरीजो से मिली, जाना हाल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जिला अस्पताल के ओपीडी मरीजो से मिली, जाना हाल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जिला अस्पताल के ओपीडी मरीजो से मिली, जाना हाल
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जिला अस्पताल के जेई-एईएस वार्ड का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेई-एईएस वार्ड में भर्ती मरीज रोशनी निवासी चेहरी टोला महलगंज के पिता राम जतन से मरीज के कुशलता के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि कब से जिला अस्पताल में मरीज को लेकर भर्ती किए हैं। राम जतन ने बताया कि छह सात दिन हुए। उन्होंने कहा कि जब बुखार हुआ तभी क्यों नहीं जिला अस्पताल में मरीज को दिखाया। रामजतन ने कहा कि तब तंत्र मंत्र के चक्कर में पडे थे। इस पर राज्यपाल ने कहा कि पढ़े लिखे होकर इसके चक्कर में मत पड़ो, बीमारी होने पर तुरंत जिला अस्पताल में इलाज कराएं। उन्होंने कहा कि गांव में और लोगों को भी यहां इलाज के बारे में जागरूक करें।
इसके बाद राज्यपाल ने इसी वार्ड में भर्ती मरीज अन्नया निवासी हैदरगंज की माता ममता से मरीज के कुशलता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुछा की बच्चे को क्या हुआ है। उसकी मां ने बताया कि सर्दी जुकाम हुआ तो जिला अस्पताल में दिखाया। इसके बाद उन्होंने मरीज अमर निवासी झरवलिया के बारे में डॉक्टर राकेश रमन से पूछताछ की। मरीज को क्या बीमारी है? ब्लड सैंपल की जांच हुई या नहीं। इसपर डॉ. राकेश रमन ने मरीज के बीमारी व जांच के बारे में जानकारी दी। 
जिला अस्पताल के नवजात शिशु देख भाल इकाई में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छह बेड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को भर्ती करने में सहुलियत मिलेगी। इस वार्ड में अब कुल 26 बेड हो गए हैं। इसके अलावा तीन फोटो थेरेपी के लिए बेड का उद्घाटन हुआ है। इसके बाद उन्होंने वार्ड के इंचार्ज बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी से वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या के बारे में पूछा, जिसपर डॉक्टर द्वारा बताया गया कि कुल 35 बच्चे भर्ती हैं। राज्यपाल ने पूछा इसमें इस प्रकार के मरीजों को भर्ती किया जाता था। इसपर उन्होंने मरीजों के भर्ती होने के कटेगरी के बारे में जानकारी दी।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिला जेल में सबसे पहले बंदियों के लिए कंप्यूटर ट्रेंनिग के लिए नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रशिक्षु बंदियों से बात की और उनकी सीखने की ललक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां से सीखकर आप बाहर समाज में कुछ सकारात्मक करिए, ताकि ऐसी स्थिति दुबारा न आये। इसके बाद वे महिला बैरक में गई। महिला बैरक में राज्यपाल के द्वारा सेनेटरी वेंडिंग मशीन व इनसिनेरेटर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके बाद दो महिला कैदियों द्वारा राज्यपाल को पुष्प देकर उनका स्वागत किया गया। बैरक में राज्यपाल ने महिला बंदियों के बच्चों को स्कूल बैग व किताबों के साथ गिफ्ट पैक वितरित किया। उन्होंने सभी 76 महिला बंदियों में कंबल का भी वितरण किया। उन्होंने कहा कि आप लोग यहां पूर्व में की गई गलतियों के कारण हैं। मेरा आपसे अनुरोध है दुबारा आप वो गलतियां न करें। यहां अनेक छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो बिना किसी गलती के बंद हैं। अंत में जेल अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव द्वारा राज्यपाल को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया गया। जेल में ही महिला आयोग की सदस्य अर्चना द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का अभिनंदन किया गया।  महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे