निरीह लोगों की मदद करना करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य —-गुड्डू खान

निरीह लोगों की मदद करना करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य ----गुड्डू खान

निरीह लोगों की मदद करना करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य —-गुड्डू खान
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
ठंड प्रारंभ हो गया है, इस ठंड में कोई जरूरतमंद ठंड से प्रभावित न हो इसको ध्यान में रखते हुए स्वयंसेवी संस्थाएं व समाजसेवी आगे बढ़कर जरूरतमंदों का हर समय ख्याल रखते है। इसी कड़ी में आज नौतनवा नगर पालिका के वार्ड नं0 21 राजेन्द्र नगर के सभासद बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने आवास पर अपने पिता राजेन्द्र मणि त्रिपाठी, माता गायत्री देवी व नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान के हाथों जरूरतमंदों में शाल व कम्बल वितरित किये।
इस मौके पर गुड्डू खान चेयरमैन नौतनवा ने कहा कि “सबसे अच्छी समाजसेवा जरूरतमंदों तक सही समय पर उनके जरूरत के सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करना यह पुनीत कार्य है। जिसे हमारे सभासद ने प्रमाणित कर दिखाया हैं।
सभासद बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहां कि “प्रति वर्ष जरूरत मंदों तक ठंड के साजो-सामान पहुंचाने से हमें आत्मसंतुष्टि मिलती हैं,यह प्रयास हर वर्ष मेरे द्वारा किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर सभासद शाहनवाज खान,प्रमोद पाठक,दिनेश मणि त्रिपाठी,सुनील गौड़,संकलि देवी, दुर्गावती देवी,फुलराही,फेकना देवी,बिफना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे