सोनौली– शिवम त्रिपाठी ने 151 दीप प्रज्वलित कर, छठ मैया की उतारी आरती

सोनौली-- शिवम त्रिपाठी ने 151 दीप प्रज्वलित कर, छठ मैया की उतारी आरती

सोनौली-- शिवम त्रिपाठी ने 151 दीप प्रज्वलित कर, छठ मैया की उतारी आरतीसोनौली-- शिवम त्रिपाठी ने 151 दीप प्रज्वलित कर, छठ मैया की उतारी आरतीसोनौली– शिवम त्रिपाठी ने 151 दीप प्रज्वलित कर, छठ मैया की उतारी आरती, विधि विधान से किया पूजा अर्चना।
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर्व को आज सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के छह स्थानों पर स्थापित छठ मैया की प्रतिमा का चेयरमैन सोनौली कामना त्रिपाठी एवं उनके पुत्र प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने आरती कर, पूजा अर्चना कर माता से नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को खुशहाल रखने के लिए प्रार्थना किया।
आज बुधवार को बड़ी संख्या में सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के व्रती महिलाओं ने नगर पंचायत द्वारा छ स्थानों पर बनाए गए घाट पर पहुंच कर डूबते सूर्य को अर्घ देकर पूजा अर्चना की।
इस मौके पर शिवम त्रिपाठी ने श्यामकाट गांव के छठ घाट पर पूरे विधि विधान से 151 दीप प्रज्वलित कर मंत्रोचार के बीच छठ माता की आरती उतार कर पूजा अर्चना किया।
इसी तरह तिलोकपुर छठ घाट, माता चंचाई छठ घाट, फरेंदी तिवारी छठ घाट, राम जानकी मंदिर छठ घाट पर स्वय चेयरमैन सोनौली एवं प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी पहुंचकर पूजा अर्चना किया और व्रती महिलाओं को पानी में खड़ा होकर अर्घ देने में किसी तरह की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा। इतना ही नहीं व्रती महिलाओं के लिए सैकड़ों टेंपो आने जाने के लिए निशुल्क रूप से लगा रखा है। जो व्रती महिलाओं को छठ घाट तक ले जाएगा और फिर वहां से उन्हें उनके घर तक पहुंचाएगा। १र्ती महिलाओं की किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए अपनी देखरेख में पूरे नगर पंचायत के कर्मचारियों को सभी छठ घाट पर लगा रखा है। व्रती महिलाओं को रात में किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए छठ घाट पर बड़ा टेंट लगाया गया है। जिसमें छठ माता से संबंधित भी पूरी रात नृत्य संगीत भी चल रहा है।
बता दें कि शिवम त्रिपाठी अपनी माता को साथ लेकर सभी छठ घाटों का भ्रमण किया और व्रती महिलाओं का कुशल क्षेम भी जाना।
इस मौके पर मुख्य रूप से बबलू सिंह, बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, आशुतोष त्रिपाठी, अमित जयसवाल, पप्पू सिंह, अहद चौधरी, आमिर आलम, अशर्फीलाल, मोनू खान, मोनू वर्मा, जुगाड़ी, अफरोज खान, गणेश यादव, पिंकू सिंह, आशिक अली,अली शेर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे