सोनौली बार्डर- छात्रो को पुलिस ने पढ़ाया यातायात का पाठ, किया जागरूक

सोनौली बार्डर- छात्रो को पुलिस ने पढ़ाया यातायात का पाठ, किया जागरूक

सोनौली बार्डर- छात्रो को पुलिस ने पढ़ाया यातायात का पाठ, किया जागरूक

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:

भारत नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली के विभिन्न विद्यालयों में पुलिस द्वारा यातायात माह अभियान के तहत छात्रों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए तमाम आवश्यक जानकारी दी।
आज शुक्रवार की दोपहर को भारत नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे के एसएसबी रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में सोनौली पुलिस ने छात्रों को यातायात संबंधित पाठ पढ़ाया। पुलिस टीम द्वारा यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विभिन्न चौराहा, तिराहा आदि स्थानों पर यातायात का संचालन करने वालो को यातायात संबंधी जानकारी दिए। इसी क्रम में नगर के शिक्षण संस्थानों पर छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी।
इस मौके सरस्वती शिशुमंदिर के प्रचार्य अनिल चौबे,अध्यापक शैलेन्द्र यादव, दूधनाथ यादव, मनोरमा देवी आदि लोग मौजूद रहे।
यातायात जागरूकता पाठशाला के बाद नागरिक पुलिस चौकी प्रभारी सोनौली स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि नवंबर माह को यातायात माह के रुप मे मनाया जा रहा है। इस क्रम में सरहद के सभी छात्रों सहित आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
महराजगंज उ०प्र०।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे