नेपाल- धुंध एवं कोहरे के कारण कई विमान का लैंडिंग प्रभावित, फ्लाईट दुबई, लखनऊ डायवर्ट

नेपाल- धुंध एवं कोहरे के कारण कई विमान का लैंडिंग प्रभावित, फ्लाईट दुबई, लखनऊ डायवर्ट

नेपाल- धुंध एवं कोहरे के कारण कई विमान का लैंडिंग प्रभावित, फ्लाईट दुबई, लखनऊ डायवर्ट
आई एन न्यूज काठमांडू डेस्क:
मौसम में बदलाव के वजह से दृश्यता कम होने के कारण त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें और लैंडिंग प्रभावित हुई हैं। शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें और लैंडिंग काफी प्रभावित हुई। जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक नेपाल के राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्यालय के प्रवक्ता प्रेम नाथ ठाकुर ने नेपाली मीडिया को बताया है कि सात जहाजों को रोक लिया गया था और एक फ्लाईट, दुबई जहाज को लखनऊ, भारत में भेज दिया गया।
प्रवक्ता ठाकुर के अनुसार घरेलू उड़ानों के लिए 800 मीटर और आगमन के लिए 1600 मीटर दृश्यता आवश्यक होता है। हालांकि, ठाकुर ने कहा कि केवल 500 से 600 मीटर की दृश्यता के कारण त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग प्रभावित हुई । त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ानें नहीं होने के कारण यात्री काफी देर तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे।
सूत्रों ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर नेपाल पर भी पड़ रहा है। साथ ही पश्चिमी हवा का असर नेपाल में भी है। जल एवं मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और देश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है। जिसके कारण नेपाल में धुंध और कोहरे के कारण आज तमाम यात्री विमान प्रभावित रहे।
बताते चलें कि इस समय नेपाल में धुंध और कोहरे के कारण यात्री विमान अपने निर्धारित समय से उड़ाने नहीं भर पा रहे हैं और ना ही लैंड कर पा रहे हैं जिसके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे