नेपाल:अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू महा संघ का सम्मेलन कल से,44 देशों के लोग होंगे शरीक

नेपाल:अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू महा संघ का सम्मेलन कल से,44 देशों के लोग होंगे शरीक

नेपाल:अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू महा संघ का सम्मेलन कल से,44 देशों के लोग होंगे शरीक
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के काठमांडू में 44 देशों के प्रतिनिधियों का जमावड़ा होना शुरू हो गया है। विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले कल से शुरू हो रहे इस महाधिवेशन में विश्व हिंदू महासंघ के करीब दर्जनों डेलीगेटस भाग लेने के लिए काठमांडू के कमल पोखरी में पहुंचना शुरू कर दिए हैं।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए आज गुरुवार को इंडो नेपाल न्यूज़ से एक बातचीत में भारत के सरहदी क्षेत्र के विश्व हिंदू महासंघ के सदस्य एवं हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष महाराजगंज नरसिंह पांडे ने बताया है, कि विश्व हिंदू महासम्मेलन कल शुक्रवार से प्रारंभ होकर 3 दिनों तक चलेगा। इस अधिवेशन में विश्व के 44 देशों मे संगठन को और मजबूत करने की दिशा पर चर्चा किए जाएंगे, साथ ही संपूर्ण हिंदू समाज को सनातन हिंदू धर्म और हिंदुत्व के मुख्य धारा से जोड़ने पर चर्चा होगी खासकर पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में एक साजिश के तहत कराए जा रहे धर्म परिवर्तन पर चिंतन होगा। इस महा अधिवेशन में भारत के दिल्ली स्थित कालिका मठ के महंत सुरेंद्र नाथ जी महाराज रहेगें, जो वर्तमान में विश्व हिंदू महासंघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं।
हिंदू महासम्मेलन मैं भाग लेने के लिए विभिन्न देशों से लोगों के काठमांडू पहुंचने की सूचनाएं आ रही हैं। भारत की तरफ से जा रहे प्रतिनिधियों में हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष महाराजगंज नरसिंह पांडे को भी महा सम्मेलन में  हिस्सा लेंगे साथ ही विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अवस्थी, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव ,योगेंद्र सिंह प्रदेश  प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ सहित तमाम लोग शरीक होंगे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे