नौतनवा विधानसभा में भाजपा का अन्तरकलह फूटा, महिला नेत्री ने रो कर बतायी पीड़ा

नौतनवा विधानसभा में भाजपा का अन्तरकलह फूटा, महिला नेत्री ने रो कर बतायी पीड़ा

नौतनवा विधानसभा में भाजपा का अन्तरकलह फूटा, महिला नेत्री ने रो कर बतायी पीड़ा

पिछड़ों के साथ भेदभाव,चेहरा देखकर सम्मान दिया जा रहा–अशोक जायसवाल
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क :
नौतनवां के अङ्ड़ा बजार में उपमुख्यमंत्री की जनसभा के बाद उनका हेलीकॉप्टर उड़ते ही भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का अंतरकलह मीडिया कर्मियों के सामने जनता के बीच गुब्बार बनकर फूट पड़ा । स्थिति यह हो गई कि भाजपा की महिला पदाधिकारी रोते हुए मीडिया कर्मियों से मुखातिब होकर उसने यह बया किया की किस तरह से पार्टी में महिलाओ कार्यकर्ताओ को उपेक्षित करते हुए उन्हे बेइज्जत किया जाता है। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित पिछडो को कितना सम्मान देते है। महिला पदाधिकारी ने मीडिया कर्मियों को बताया। अभी महिला पदाधिकारी अपनी पीड़ा सुना ही रही थी कि इसी बीच भारतीय जनता पार्टी से नौतनवा विधानसभा से बतौर विधानसभा चुनाव लड़ चुके और टिकट की दावेदारी का रहे अशोक जायसवाल जो प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी प्रचार प्रसार योजना के प्रदेश महामंत्री भी आ पहुंचे और पार्टी के कुछ पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओ को कितना उपेक्षित किया जा रहा है उसको लेकर वह भी आक्रोश में आ गए और कहां कि हम सभी पार्टी के लिए तन मन धन से समर्पित हैं ,और दिन रात कार्यकर रहे है। नौतनवा विधानसभा में कमल का फूल खिलाने के लिए संकल्पित हैं। पूरी उम्र पार्टी के लिए कार्य किया और अब कुछ चंद लोग अगड़े पिछड़े की बात कर पिछड़े वर्ग के लोगो को पार्टी में उपेक्षित किया जा रहा है। आज उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों को मंच तक नहीं जाने दिया गया, जबकि तमाम ऐसे लोग मंच पर विराजमान थे जो चंद दिनों से पार्टी में जुड़े हैं जो किसी पद पर नहीं है। पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा खासकर पिछड़े वर्ग के लोगो का किया जा रहा, जो अब बर्दाश्त के बाहर है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे