लड़की हूं, लड़ सकती हूं की नारे से गूंज रहा नौतनवां विधानसभा– रमाकांती

लड़की हूं, लड़ सकती हूं की नारे से गूंज रहा नौतनवां विधानसभा-- रमाकांती

लड़की हूं, लड़ सकती हूं की नारे से गूंज रहा नौतनवां विधानसभा– रमाकांती
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क: नौतनवां विधान सभा क्षेत्र
लक्ष्मीपुर के ग्राम सभा बरगदही चौराहा, राजधानी, सिंहपुर थरौली, श्रीनगर, कबिलासपुर, बनकटवा,
पोखरभिंडा, इटहिया सहित क्षेत्र के छोटे बड़े दर्जनो चौराहो पर आज लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान को लेकर कांग्रेस नेत्री रमाकांती त्रिपाठी एडवोकेट ने लोगो को जागरूक किया। साथ ही महिलाओ को जागरूक करते हुए कहां कि महिलाए अब अत्याचार ब्रदास्त नहीं करेंगी ब्लकि अत्याचार अन्याय के खिलाफ लड़ेगी।
रमाकांती त्रिपाठी ने कहां कि बहन प्रियंका गांधी ने जो स्लोगन दिया है। लड़की हूँ लड़ सकती हूं शत प्रतिशत उसका आत्मसात करना है। उन्होंने यह भी कहा कि आधी आबादी महिलाओं की है उसके बाद भी महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है । हमें अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा। इसी के साथ ही उन्होंने गांव की महिलाओं की पीड़ा को सुना और उसके निदान के लिए आश्वासन दिया, और कहा कि हम सबकी भलाई कांग्रेस में हैं। बड़ी संख्या मैं महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी,के सपनों को साकार करने हेतु लोगो को संकल्पित किया।
इस मौके पर क्षेत्र के सभी सम्मानित व्यक्तियो में मुख्य रूप से डॉ युसूफ, ओमप्रकाश सहानी, शाह आलम, रामसुमेर, जमशेद , धर्मेंद्र, अब्दुल हक, हाफिज जी बैतुल्लाह, सरवरे आलम, ग्राम प्रधान पोखर भिंडा धीरेंद्र चौधरी, अन्जे चौधरी राम नारायण पांडे, खुशबूदीन आदि लोग रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे