नौतनवा के गांधी चौक पर भीषण जाम, लगता नहीं लगवाया जाता है, पुलिस मौन

नौतनवा के गांधी चौक पर भीषण जाम, लगता नहीं लगवाया जाता है, पुलिस मौन

नौतनवा के गांधी चौक पर भीषण जाम, लगता नहीं लगवाया जाता है, पुलिस मौन
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
महाराजगंज जिले का सबसे बड़ा कस्बा नौतनवा के गांधी चौक पर वाहनों का जाम लगना एक आम बात हो गया है। यहा जाम लगता नहीं है, बल्कि लगाया जाता है। वाहनों के जाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ साथ भारत से नेपाल जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
आज गुरुवार की दोपहर को कस्बे के गांधी चौक पर एकाएक जाम लग गया चौतरफा मार्ग होने के कारण हर तरफ वाहनों का चीख गूंजने लगा। जाम का कारण कुछ इलेक्ट्रिक ऑटो चालक रहे। जिन्होंने बेतरतीब ढंग से गांधी चौक पर अपने वाहन खड़े कर मटरगश्ती कर रहे थे।
इस दौरान एकाएक तीन तरफ से वाहनों के आने के कारण आवागमन ठप हो गया और मुख्य मार्ग जाम हो गया। काफी शोर-शराबा होने लगा ।तब जाकर कहीं से उक्त ऑटो चालक आकर अपने वाहन हटाए और जाम समाप्त हुआ।
गांधी चौक पर जाम की समस्या एक दिन का नहीं है। यहां आए दिन जाम लग रहा है। यह जाम इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा वाले लगा रहे हैं। मुख्य मार्ग के चौराहे पर आटो आगे पीछे खड़ा करके उसे अपना स्टैंड बना लिए हैं। इन वाहनों के जाम के कारण यात्रियों को कितनी दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं इसका आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं।
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यहां जाम लगता नहीं है, बल्कि जानबूझकर जाम लगाए जाते हैं। इस चौराहे पर आए दिन जाम लगने के बाद भी पुलिस मौन साध रखी है।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे