मानव सेवा संस्था ‘सेवा’ व पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के उत्कृष्ट कार्यो पर प्रशस्ति पत्र

मानव सेवा संस्था 'सेवा' व पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के उत्कृष्ट कार्यो पर प्रशस्ति पत्र

मानव सेवा संस्था ‘सेवा’ व पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के उत्कृष्ट कार्यो पर प्रशस्ति पत्र
– पुलिस लाइन परेड स्थल पर पुलिस अधीक्षक ने संस्था के कर्मियों को किया सम्मानित।
आई एन न्यूज ठूठीबारी डेस्क:
भारत नेपाल की सीमा पर स्थित मानव सेवा संस्था ‘सेवा’ व पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति द्वारा मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल अधिकार, बाल श्रम सहित अन्य सामाजिक कार्यो के लिए 73 वे गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को संस्था के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किया।
भारत नेपाल की सीमा ठूठीबारी में वर्षो से मानव तस्करी की रोकथाम, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल अधिकार सहित अन्य सामाजिक कार्यो के लिए उत्कृष्ट सेवा प्रदान किये जाने पर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज प्रदीप कुमार द्वारा मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ के ठूठीबारी इंचार्ज बरुण मिश्रा, काउंसलर बबिता शर्मा, सपना वर्मा, ज़ैनब खातून, वंदना वर्मा वही पूर्वांचल सेवा समिति के इंचार्ज सिस्टर जगरानी, काउंसलर श्रवण कुमार, नीलू सिंह व पिंटू को प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किया गया। इस बावत मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ डायरेक्टर राजेश मणि त्रिपाठी कहां कि इस प्रकार के सम्मान से संस्था व कर्मियों का उत्साह बढ़ता है।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे