नौतनवा–विधायक ऋषि त्रिपाठी का नौतनवा विधानसभा मे आगमन आज, भव्य स्वागत

नौतनवा--विधायक ऋषि त्रिपाठी का नौतनवा विधानसभा मे आगमन आज, भव्य स्वागत

नौतनवा–विधायक ऋषि त्रिपाठी का नौतनवा विधानसभा मे आगमन आज, भव्य स्वागत
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा समर्थित विधायक ऋषि त्रिपाठी का चुनाव जीतने के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में
प्रथम आगमन पर उनके स्वागत को लेकर नौतनवा विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर जोरदार तैयारियां चल रही हैं। आज शुक्रवार को नौतनवा कस्बे के अटल चौक पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल के आवास पर ऋषि त्रिपाठी का भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी है।
इसी क्रम में ऋषि त्रिपाठी नौतनवा विधानसभा के विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए सोनौली भी पहुंचने की संभावना है। जिसके मद्देनजर सोनौली में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाना है।
श्री त्रिपाठी के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। नौतनवा सोनौली दोनों स्थानों पर उनका भव्य स्वागत करते हुए गुलाल अबीर उड़ाएंगे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे