नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी पहुंचे सोनौली, कार्यकर्ताओं ने खेली होली

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी पहुंचे सोनौली, कार्यकर्ताओं ने खेली होली

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी पहुंचे सोनौली, कार्यकर्ताओं ने खेली होली

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी पहुंचे सोनौली, कार्यकर्ताओं ने खेली होली, कन्हैया ने किया भव्य स्वागत
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली पहुंचे नौतनवां विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी समर्थित निषाद पार्टी के उम्मीदवार ऋषि त्रिपाठी के विधायक चुने जाने के बाद विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर लोगों ने श्री त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया। श्री त्रिपाठी ने लोगों के प्रति आभार प्रकट कर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए देर शाम को सोनौली पहुंचे।
सोनौली में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत करते हुए अबीर- गुलाल उड़ाकर होली खेला और जश्न मनाया। इसी क्रम में सोनौली के प्रतिष्ठित व्यवसाई कन्हैया साहू के आवास पहुंचे विधायक ऋषि त्रिपाठी का कन्हैया साहू ने बुके भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान कन्हैया साहू आवास पर श्री त्रिपाठी ने मिष्ठान भी ग्रहण किया। कन्हैया साहू के साथ सोनौली के तमाम प्रतिष्ठित व्यवसाईयो ने ऋषि त्रिपाठी को जीत की बधाई दी। इसके पहले श्री त्रिपाठी सनौली कस्बे की श्री राम जानकी मंदिर के मंदिर में भगवान श्री राम के समक्ष माथा टेका और बाबा शिव नारायण दास से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसी क्रम में इसके पूर्व श्री त्रिपाठी नौतनवा नगर में भ्रमण कर लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया जब कि
नौतनवा कस्बे के अटल चौक पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल ने अपने आवास पर ऋषि त्रिपाठी को फूल माला पहनाकर उनका का भव्य स्वागत किया। इसी तरह जय हिंद चौराहे के पास भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरि ने भी तोरण द्वार बनाकर श्री त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। कार्यकर्ताओं सुनौली और नौतनवा में जमकर होली खेली गुलाल अभी उड़ाए।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से संजीव जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, रवि वर्मा , राजन वर्मा, प्रेम जयसवाल, प्रेम सिंह, सोनू साहू ,धर्मेंद्र जायसवाल, सहित नौतनवा सोनौली के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे