मार्च महीने की गर्मी का ट्रेलर देख लोग हैरान

मार्च महीने की गर्मी का ट्रेलर देख लोग हैरान

मार्च महीने की गर्मी का ट्रेलर देख लोग हैरान

आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी ने अपना तांडव मचाना शुरू कर दिया है। मार्च से ही गर्मी शुरू हो चुकी है। जब कि हर साल मार्च के महीने में इतनी गर्मी नहीं होती थी। इस बार मार्च में ही मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी को देख दिल्ली वाले काफी हैरान हैं कि पिछले 10 दिनों में मौसम को क्या हो गया है। हर घर में गर्मी की ही चर्चा हो रही है। गर्मी की शुरूआत में ही गर्मी का ऐसा ट्रेलर देखने को मिल रहा है कि पिक्चर की कल्पना तक नहीं कर पा रहे हैं। दिल्ली में सोमवार की सुबह भी काफी गर्म रही है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 77 फीसदी दर्ज की गई है मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
रविवार को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन पर अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। पीतमपुरा में पारा 40 के करीब पहुंचने लगा है, तो पूर्वी दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 39.9 डिग्री दर्ज किया गया. बता दें कि पिछले 30 सालों में केवल एक बार मार्च के महीने में सफदरजंग में पारा 40 डिग्री पहुंचा था. वह भी पिछले साल हुआ। जब 30 मार्च को 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वह दिन 1945 के बाद राजधानी में सबसे गर्म मार्च डे के तौर पर रेकॉर्ड किया गया था।( सूत्र)

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे