महाराजगंज: गौरव जायसवाल के परिजन नहीं कर रहे अंतिम संस्कार

महाराजगंज: गौरव जायसवाल के परिजन नहीं कर रहे अंतिम संस्कार

महाराजगंज: गौरव  जायसवाल के परिजन नहीं कर रहे अंतिम संस्कार

देखें वीडियो

आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क: बदमाशों ने महाराजगंज के
नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल के भांजे एडवोकेट गौरव जायसवाल की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आज उनके शव को परिजनों को सौंप दिया है। उनका शव आवास पर रखा गया है।
बड़ी संख्या में क्षेत्र के शुभचिंतक उनके आवास पर एकत्रित है। लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं हो जाते अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा ।
हालांकि इस खबर से प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई है, और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगा दी गई है। घटना पर दुख व्यक्त करने के लिए पनियारा और सदर विधायक उनके आवास पर मौजूद है। अधिवक्ता संघ भी काफी आक्रोशित है।
उक्त घटना की नौतनवा और सोनौली जायसवाल समाज ने भी कड़ी निंदा करते हुए हत्यारों की गिरफ्तार करने की मांग की है।
फिलहाल परिजन अंतिम संस्कार को अभी तैयार नहीं है, वह चाहते हैं कि हत्यारों की गिरफ्तारी हो, भाजपा नेता गौरव जायसवाल के घर भारी भीड़, को समझाने-बुझाने की कोशिश जारी है। आक्रोशित लोग ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे