उपमुख्यमंत्री से मिले शिवम त्रिपाठी, सोनौली में बनेगा हाईटेक अस्पताल

उपमुख्यमंत्री से मिले शिवम त्रिपाठी, सोनौली में बनेगा हाईटेक अस्पताल

उपमुख्यमंत्री से मिले शिवम त्रिपाठी, सोनौली में बनेगा हाईटेक अस्पताल
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली में एक हाईटेक अस्पताल के लिए आज मंगलवार को शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मिलकर उन्होंने एक मांग पत्र सौप कर एक हाईटेक अस्पताल की मांग की
है।
आज मंगलवार को लखनऊ पहुंचे आदर्श नगर पंचायत सोनौली के चेयरमैन प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मिलकर उन्होंने एक मांगपत्र सौंपते हुए सोनौली नगर पंचायत जो भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर स्थित है, और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की समस्याओं को लेकर चिंतित शिवम त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को शुभकामना देते हुए सीमावर्ती क्षेत्र सोनौली कस्बे में एक हाईटेक
अस्पताल की मांग किया।
शिवम त्रिपाठी की मांग को उपमुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में अति शीघ्र हाईटेक अस्पताल देने का आश्वासन दिया है।
उक्त आशय की जानकारी शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने इंडो नेपाल न्यूज़ को दी है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे