नौतनवा- ब्राह्मण समाज के लोगों ने निकाली ब्राम्हण जागरूकता बाइक रैली

नौतनवा- ब्राह्मण समाज के लोगों ने निकाली ब्राम्हण जागरूकता बाइक रैली

नौतनवा- ब्राह्मण समाज के लोगों ने निकाली ब्राम्हण जागरूकता बाइक रैली
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे में आज ब्राह्मण समाज के लोगों ने माता बनैलिया मंदिर परिसर से एक विशाल ब्राह्मण जागरूकता रैली निकाल कर क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों को जागरूक किया।
आज शनिवार की दोपहर को नौतनवा की आराध्य देवी माता बनैलिया मंदिर परिसर से ब्राहमण समाज के लोगों ने डीजे के भक्ति संगीत के साथ एक बाइक जुलूस निकालकर नगर में भ्रमण किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के युवाओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाएं और एक दूसरे को चैत रामनवमी की शुभकामनाएं दी। ब्राह्मण समाज की रैली बनैलिया मंदिर से चलकर खंनुवा चौराहा, गांधी चौक, अस्पताल चौराहा होते हुए स्टेशन चौराहे के पास गायत्री मंदिर परिसर में पहुंचकर रैली एक बैठक के रूप में परिवर्तित हो गया।
बैठक में लोगों ने भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा बनाने पर चर्चा की।
इस मौके पर मुख्य रूप से बंटी पान्डे ,विकास दूबे ,अवधेश चौबे, अम्बिका चौबे, आशुतोष त्रिपाठी चन्दन, आदर्श पाण्डेय, रवि त्रिपाठी, गोलू पाठक, संतोष पाण्डेय, राजन पाण्डेय, अमित मिश्रा, दिनेश मिश्रा, संजय भट्ट सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे