सोनौली पहुंचे मंत्री और विधायक से कार्यकर्ताओं का हुआ सीधा संवाद, सुनाई पीड़ा

सोनौली पहुंचे मंत्री और विधायक से कार्यकर्ताओं का हुआ सीधा संवाद, सुनाई पीड़ा

सोनौली पहुंचे मंत्री और विधायक से कार्यकर्ताओं का हुआ सीधा संवाद, सुनाई पीड़ा
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा के अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली पहुंचे नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सीधा संवाद किया और उनकी पीड़ा सुनें।
गुरुवार की दोपहर को सोनौली कस्बे के श्री राम जानकी मंदिर में सोनौली परिक्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक और सांसद ने बैठक कर उनसे सीधा संवाद किया। उनकी समस्याओं को सुना और निदान के आश्वासन दिए।
स्थानी कार्यकर्ताओं ने सोनौली नगर में विद्युत कटौती पर चर्चा की जिस पर उन्होंने कहा कि सोनौली को 18 घंटे बिजली मिलेगी, इसके लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई है।
इसी क्रम में कार्यकर्ताओं का मोबाइल फोन रिसीव न किए जाने की बात को उठाया गया। जिस पर सांसद पंकज चौधरी ने नेताओं की पीड़ा और फोन का दर्द भी सुनाया। इसके साथ ही विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ताओ का हमेशा सम्मान रहेगा। कोई भी निर्णय बिना कार्यकर्ताओं के सुझाव के नहीं लिया जाएगा।
कार्यकर्ताओ से सीधा संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राम जानकी मंदिर के महंत बाबा शिव नारायन दास,
समीर त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, बबलू सिंह, ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया विष्णु देव चौरसिया, अखिलेश तिवारी, रवि वर्मा, सूरज गुप्ता, फरीना लोधी बैजनाथ वर्मा, महेंद्र जायसवाल, मनोज मद्धेशिया कृपाशंकर मद्धेशिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे