बुलडोजर बाबा के कार्यों एवं भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लिया सदस्यता– कन्हैया साहू

बुलडोजर बाबा के कार्यों एवं भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लिया सदस्यता-- कन्हैया साहू

बुलडोजर बाबा के कार्यों एवं भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर लिया सदस्यता– कन्हैया साहू
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क;
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं बुलडोजर बाबा के कार्यों एवं भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आज आज हमने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
कुछ बातें आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्य ग्रहण करने के उपरांत सुनौली कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसाय
कन्हैया लाल साहू ने कहीं।
कन्हैया लाल साहू में इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं बुलडोजर बाबा के कार्यों से प्रभावित होकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के प्रेरणा से आज हमने सदस्यता ली है। पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करूंगा।
बता दे कि आज बुधवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आवास पर सोनौली कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसाई कन्हैया लाल साहू अपने समर्थकों के साथ महाराजगंज केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के आवास पर पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कन्हैया साहू के नेतृत्व में उनके तमाम समर्थकों को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
कन्हैया लाल साहू के सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत महाराजगंज के चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल ने उन्हें बधाई दी और माला पहना कर स्वागत किया।
श्री साहू को मुख्य रूप से सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, जिलापंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलामहा मंत्री प्रदीप सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, नरेन्द्र तिवारी सोनू साहू नितिन गुप्ता ,रवि वर्मा, धर्मेंद्र जायसवाल आदि लोगो ने बधाई दी है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की खबर जैसे ही आम हुआ सोनौली के व्यापारियों में काफी हर्ष रहा व्यापारियों ने बधाई दी है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे