नौतनवा: भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने केक काटकर मनाया सीएम का जन्मदिन

नौतनवा: भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने केक काटकर मनाया सीएम का जन्मदिन

नौतनवा: भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने केक काटकर मनाया सीएम का जन्मदिन
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
भाजपा नेता ने आज रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया।
नौतनवा कस्बे के भाजपा कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में जुटे युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता जितेंद्र जयसवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से केक काटकर और एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं देकर मनाया।
इस मौके पर श्री जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदुत्व और विकास के मिशन को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश को उन्नति के शिखर पर ले जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की है।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नगर मंत्री सुधांशु कुमार वर्मा, नगर मंत्री सुनील गुप्ता, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रोहित वर्मा, श्री संस्कृत अग्रहरि, ओम प्रकाश वर्मा, अर्जुन राना, निखिल वर्मा, विशाल मद्धेशिया, श्री दीनानाथ गुप्ता, धर्मवीर, संतोष जायसवाल, अंकित सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। जिन्होंने एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे